कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन: सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, भावुक होकर कही ये बात

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन: सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, भावुक होकर कही ये बात

Change of Power in Karnataka News : बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही राज्य में लंबे समय से चल रहा नेतृत्व विवाद भी खत्म हो गया है। अब उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

शपथ ग्रहण की तारीख पर मंथन

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए डीके शिवकुमार ने अपने ज्योतिषी से तीन शुभ तारीखें मांगी हैं। कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल देर शाम या फिर परसों सुबह आयोजित हो सकती है, जिसमें औपचारिक रूप से उनके नाम पर मुहर लगाई जाएगी।

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए शपथ ग्रहण की अंतिम तारीख तय की जाएगी। सिद्धारमैया के दिल्ली पहुंचने से पहले 10 राजाजी मार्ग पर कांग्रेस की बड़ी बैठक भी हुई, जिसमें राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल मौजूद रहे।

दिल्ली रवाना होंगे डीके शिवकुमार

डीके शिवकुमार आज शाम 7:40 बजे की इंडिगो फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे। सूत्रों के अनुसार वे शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित करने और कैबिनेट गठन को लेकर हाईकमान से चर्चा करेंगे।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि तीन वर्षों से चल रहा नेतृत्व परिवर्तन का विवाद अब समाप्त हो गया है और डीके शिवकुमार 2028 के विधानसभा चुनाव तक पार्टी का नेतृत्व करेंगे।

सिद्धारमैया बोले- राज्य की राजनीति में सक्रिय रहूंगा

मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद सिद्धारमैया ने साफ किया कि उनकी राष्ट्रीय राजनीति में जाने की कोई इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि वे विधायक के रूप में कर्नाटक की राजनीति में सक्रिय बने रहेंगे।

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने उन्हें राज्यसभा जाकर राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका निभाने की सलाह दी थी, लेकिन सिद्धारमैया ने इसे स्वीकार नहीं किया। उनके इस फैसले ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।


Related Articles