CGPSC Civil Judge Exam 2024 Result : CGPSC सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा और शिवांगी तिवारी ने किया टॉप, 57 कैंडिडेट का हुआ सिलेक्शन

CGPSC Civil Judge Exam 2024 Result : CGPSC सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा और शिवांगी तिवारी ने किया टॉप, 57 कैंडिडेट का हुआ सिलेक्शन

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल जज परीक्षा 2024 का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने अंतिम चयन सूची प्रकाशित की है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शिवांगी तिवारी दूसरे, आयुष चौरसिया तीसरे, अगन कुमार दहाके चौथे तथा एकांश अग्रवाल पांचवें स्थान पर रहे।

आयोग द्वारा 57 पदों के लिए चयन सूची जारी करने के साथ ही 57 अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) भी घोषित की गई है। सिविल जज पद के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 22 जनवरी 2026 को घोषित किया गया था।

नियमों के अनुसार रिक्त पदों के तीन गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। 57 पदों के अनुरूप 171 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जाना था, हालांकि कुल 183 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। साक्षात्कार की प्रक्रिया 10 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक संपन्न हुई, जिसमें सभी 183 अभ्यर्थी शामिल हुए और कोई भी अनुपस्थित नहीं रहा।

आयोग के अनुसार अंतिम चयन सूची लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के आधार पर तैयार की गई है। परिणाम जारी होने के साथ ही चयनित अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल है।

Read More : रायपुर में छोटे भाई को लेने गए युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद


Related Articles