CG Road Accident : सिमगा बस हादसे में बेमेतरा के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मेकाहारा पहुंचकर घायलों से मिले मंत्री टंक राम वर्मा

CG Road Accident : सिमगा बस हादसे में बेमेतरा के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मेकाहारा पहुंचकर घायलों से मिले मंत्री टंक राम वर्मा

CG Road Accident News : रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सिमगा के पास हुए भीषण बस हादसे के बाद छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा घायलों का हालचाल जानने रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से एक-एक बेड पर जाकर मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान मंत्री ने घायलों के परिजनों से भी बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

मंत्री टंक राम वर्मा ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और स्वास्थ्य अधिकारियों से भी घायलों के इलाज और उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। चिकित्सकों ने उन्हें अब तक किए गए उपचार और मरीजों की स्थिति से अवगत कराया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए और सभी को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए।

राजस्व मंत्री ने इस हादसे को बेहद दुखद और हृदयविदारक बताते हुए कहा कि सरकार इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को भी निर्देशित किया गया है कि हादसे से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान की जाए।

बताया जा रहा है कि इस बस दुर्घटना में बेमेतरा जिले के बावा मोहतरा गांव के साहू समाज के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच भी की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Read More : नवा रायपुर में राजपत्रित अधिकारी संघ का भव्य होली मिलन समारोह, आईएएस अवार्ड प्राप्त अधिकारियों का सम्मान, इंद्रावती भवन में जुटे प्रदेशभर के अधिकारी


Related Articles