CG Raipur News: बोर्ड परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों का बढ़ाया मनोबल, उमेश्वरी साहू ने तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं

CG Raipur News: बोर्ड परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों का बढ़ाया मनोबल, उमेश्वरी साहू ने तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं

CG Raipur News: रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की युवा नेत्री उमेश्वरी साहू ने बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर 10वीं एवं 12वीं के परीक्षार्थियों को तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

उमेश्वरी साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और निरंतर परिश्रम से बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में नीतू कोठारी, डॉ. डामिन वर्मा, गजाधर एवं सूरज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Related Articles