CG Nikay Chunav 2025: महिला आरक्षित सीट पर पुरुष प्रत्याशी, कांग्रेस की इस चूक पर गरमाई सियासत, वित्त मंत्री चौधरी ने दी भूपेश बघेल को ये सलाह

CG Nikay Chunav 2025: महिला आरक्षित सीट पर पुरुष प्रत्याशी, कांग्रेस की इस चूक पर गरमाई सियासत, वित्त मंत्री चौधरी ने दी भूपेश बघेल को ये सलाह

रायपुरः CG Nikay Chunav 2025 छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस और भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है। कांग्रेस नेताओं ने अपनी सूची में एक ऐसी गलती कर दी है, जिसके बाद सियासत गर्म हो गई है। भाजपा नेता कांग्रेस को जमकर घेर रहे हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट को एक्स पर टैग कर तंज कसा है।

Read More: अंबेडकर की धरती पर गरजे राहुल गांधी, मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना, बोले- दलित और पिछड़ों को बनाया जा रहा गुलाम

CG Nikay Chunav 2025 दरअसल, कांग्रेस ने देर रात महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया है। इस सूची में बरमकेला नगर पंचायत के लिए भी नाम शामिल है। यह सीट महिला सामान्य के लिए आरक्षित है, लेकिन यहां से कांग्रेस ने पुरुष को टिकट दे दिया। सूची के अनुसार यहां से मनोहर नायक को प्रत्य़ाशी बनाया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी इसको हाइलाइट करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस ने बरमकेला नगर पंचायत की महिला सीट पर मनोहर नायक जी को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। लगता है कोई टाइपिंग एरर है। भूपेश बघेल जी, सचिन पायलट जी! अगर टाइपिंग एरर होगा तो थोड़ा ठीक कर लेवें।


Related Articles