CG News: छत्तीसगढ़ में रमज़ान पर विशेष पहल: मुस्लिम कर्मचारियों को 1 घंटा पूर्व अवकाश की अनुमति

CG News: छत्तीसगढ़ में रमज़ान पर विशेष पहल: मुस्लिम कर्मचारियों को 1 घंटा पूर्व अवकाश की अनुमति

Chhattisgarh News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने सुशासन की दिशा में एक संवेदनशील कदम उठाते हुए पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर मुस्लिम शासकीय सेवकों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर मुस्लिम कर्मचारियों को उनके निर्धारित कार्यालयीन समय से 1 घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान की है।

19 फरवरी से लागू व्यवस्था

यह विशेष व्यवस्था 19 फरवरी से प्रारंभ हुए रमज़ान माह के दौरान प्रभावी रहेगी। सरकार के इस निर्णय का उद्देश्य मुस्लिम कर्मचारियों को रोज़ा, इबादत और इफ्तार की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध कराना है।

सामाजिक सद्भाव का संदेश

इस निर्णय पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. सलीम राज ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना का प्रतीक बताते हुए कहा कि सुशासन की सरकार में हर वर्ग की भावनाओं का सम्मान किया जा रहा है।

राज्य सरकार के इस फैसले को मुस्लिम समाज के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाले कदम के रूप में देखा जा रहा है।


Related Articles