CG News: ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मार्गदर्शन और नया मंच, शिक्षा-मार्गदर्शन और विश्वास से बदली 20 युवाओं की जिंदगी

CG News: ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मार्गदर्शन और नया मंच, शिक्षा-मार्गदर्शन और विश्वास से बदली 20 युवाओं की जिंदगी

CG Latest News: कवर्धा। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की सामुदायिक विकास पहल ने एक बार फिर यह साबित किया है कि सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलने पर ग्रामीण प्रतिभाएं भी नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं। बालको द्वारा समर्थित भोरमदेव विद्यापीठ के माध्यम से कबीरधाम जिले के दूरस्थ और संसाधन-विहीन क्षेत्रों के 20 युवाओं को निःशुल्क कोचिंग, मार्गदर्शन और अध्ययन सुविधाएं प्रदान की गईं, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है।

इस पहल का उद्देश्य केवल शिक्षा सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना भी है। चयनित अभ्यर्थियों को अनुभवी शिक्षकों का निरंतर मार्गदर्शन मिला। ये सभी विद्यार्थी साधारण परिवारों से आते हैं—कई के माता-पिता खेती और मजदूरी पर निर्भर हैं। संसाधनों की कमी के बावजूद अनेक विद्यार्थियों ने प्रतिदिन 10 से 15 किलोमीटर की दूरी तय कर कोचिंग सेंटर में भाग लिया और कठिन परिस्थितियों में भी अपनी तैयारी जारी रखी।

किसान परिवार की बेटी बनी मिसाल

कबीरधाम जिले के मंझोली गांव की रहने वाली अनुपा ने इस पहल से जुड़कर अपने जीवन की दिशा बदल दी। सीमित संसाधनों के कारण प्रतियोगी परीक्षाएं उनके लिए कभी दूर का सपना थीं, लेकिन बालको कनेक्ट कोचिंग पहल के तहत संचालित कार्यक्रम ने उन्हें व्यवस्थित वातावरण, निरंतर मेंटरशिप और आत्मविश्वास प्रदान किया।

अनुपा ने एसएससी-जीडी परीक्षा के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में चयन पाकर अपने समाज की पहली बेटी के रूप में सरकारी सेवा में स्थान प्राप्त किया है। उनकी यह सफलता ग्रामीण क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है।

अनुपा का कहना है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से सरकारी परीक्षा की तैयारी करना आसान नहीं होता, विशेषकर जब संसाधन और सही मार्गदर्शन उपलब्ध न हो। उन्होंने बालको और भोरमदेव विद्यापीठ के शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस अवसर ने उनकी जिंदगी बदल दी है।

आगे बढ़ने का संकल्प

चयनित युवाओं ने अपनी सफलता का श्रेय बालको सामुदायिक विकास टीम और शिक्षकों को देते हुए भविष्य में उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखने का संकल्प लिया है।

यह पहल दर्शाती है कि जब कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम समुदाय की वास्तविक जरूरतों को समझकर कार्य करते हैं, तो वे केवल रोजगार के अवसर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत की बेटियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार भी खोलते हैं।

बालको सामुदायिक विकास भविष्य में भी ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को अवसर प्रदान कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य करता रहेगा।


Related Articles