छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निज सचिव और चिरमिरी के भाजपा नेता राजेंद्र दास ने पत्नी का बर्थडे सड़क पर सेलीब्रेट किया। सड़क पर कार खड़ी कर केक काटा गया और आतिशबाजी भी की गई। कांग्रेस ने सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म में शेयर किया उठाया। साथ ही सवाल उठाया है कि क्या नियम सिर्फ आम जनता के लिए है?
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निज सचिव राजेंद्र दास ने अपनी पत्नी का बर्थडे सेलिब्रेशन चिरमिरी में सड़क पर किया। सड़क पर लग्जरी कार की बोनट पर केक काटा गया और जमकर आतिशबाजी भी की गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो गुरुवार रात का बताया जा रहा है।
कांग्रेस ने वीडियो पोस्ट कर उठाए सवाल
सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है और ऐसे कई मामलों में सख्त टिप्पणी भी की है। इसके बाद भी सड़कों पर सेलिब्रेशन का सिलसिला जारी है। वहीं अब कांग्रेस ने भाजपा नेता की पत्नी का सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर शेयर किया है। कांग्रेस ने लिखा- “स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष निज सहायक राजेंद्र दास, जो खुद भाजपा नेता भी हैं, सड़क पर खुलेआम पत्नी का जन्मदिन मना रहे हैं। पटाखों और आतिशबाजी के बीच सड़क को निजी जागीर बना दिया गया। क्या हाईकोर्ट का नियम सिर्फ आम जनता के लिए है? भाजपा नेताओं और उनके सहायकों पर नियम लागू नहीं होता क्या?”
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जी के विशेष निज सहायक राजेंद्र दास, जो खुद भाजपा नेता भी हैं, सड़क पर खुलेआम पत्नी का जन्मदिन मना रहे हैं।
फटाखों और आतिशबाज़ी के बीच सड़क को निजी जागीर बना दिया गया!
क्या हाईकोर्ट का नियम सिर्फ आम जनता के लिए है?
भाजपा नेताओं और उनके सहायकों पर… pic.twitter.com/llQUnmyX2I— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) October 10, 2025