CG News : भावुक कर देने वाली खबर, ट्रेन के आगे कूदकर मां ने दी जान, लाश से लिपटकर रोता रहा बच्चा

CG News : भावुक कर देने वाली खबर, ट्रेन के आगे कूदकर मां ने दी जान, लाश से लिपटकर रोता रहा बच्चा

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक महिला ने खुदकुशी कर ली। महिला ने अपने एक साल के बच्चे के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। हैरानी की बात रही कि इस घटना में बच्चे को कुछ नहीं हुआ। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। बच्चा मां की मौत के बाद रेलवे ट्रैक पर शव के पास बैठा रोता रहा। यह घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

Read More : दो दिन छत्तीसगढ़ में रहेंगे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, सचिन पायलट लेंगे मैराथन बैठक, नेताओं से लेंगे जमीनी फीडबैक, बनाएंगे रणनीति

क्या है पूरा मामला?

अकलतरा थाना प्रभारी मणिकांत पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर महिला की लाश मिली थी। ये लाश कल्याणपुर और कोटमीसोनार स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर थी। स्थानीय लोगों वहीं एक बच्चे के रोने की आवाज भी सुनी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में पुलिस ने ​महिला के सुसाइड से मौत की आशंका जताई है।

Read More : छत्तीसगढ़ दौरे पर अमित शाह, NFSU कैंपस-फोरेंसिक लैब का किया शिलान्यास, सभा को कर रहे संबोधित, देखें लाइव

बच्चा बच गया, अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने देखा कि, महिला की मौत हो गई, लेकिन एक साल के बच्चे को खरोंच तक नहीं आई। बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। इसके बाद पुलिस बच्चे को अकलतरा अस्पताल ले गई। डॉक्टर्स ने बताया कि बच्चे को कोई चोट नहीं लगी है। इसके बाद पुलिस ने महिला और बच्चे की पहचान के लिए बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। जांच में पता चला कि महिला गांव दर्री टांड़ की रहने वाली शिवकुमारी नायक है। पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी।


Related Articles