CG News: मुख्य सचिव अमिताभ जैन को मिली एक्सटेंशन, साय कैबिनेट ने दी मंजूरी, तीन महीने बढ़ाई गई अवधि

CG News: मुख्य सचिव अमिताभ जैन को मिली एक्सटेंशन, साय कैबिनेट ने दी मंजूरी, तीन महीने बढ़ाई गई अवधि

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को एक्सटेंशन दे दिया गया है। अमिताभ जैन को तीन महीने की एक्सटेंशन मिली है। कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दी है। इसके पहले यह कहा जा रहा था कि आईएएस मनोज पिंगुआ छत्तीसगढ़ के अगले मुख्य सचिव हो सकते हैं। मनोज पिंगुआ का नाम प्रदेश के अगले सीएस के लिए तय माना जा रहा था। वे अमिताभ जैन की जगह लेंगे। आपको बता दें कि आईएएस मनोज पिंगुआ छत्तीसगढ़ कैडर के 1994 बैच के आईएएस अफसर हैं। वे दिल्ली के रहने वाले हैं और पोस्ट ग्रेजुऐशन के बाद यूपीएससी की सर्विस में आए हैं। वर्तमान में वे गृह,जेल व स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव का दायित्व संभाल रहे थे।

दिल्ली के रहने वाले मनोज पिंगुआ का जन्म 21 अगस्त 1969 को हुआ था। उन्होंने बीएससी बॉटनी के बाद एंथ्रोपोलोजी में एमएससी किया है। मनोज पिंगुआ ने एक्जीक्यूटिव मास्टर्स ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन भी सिरैक्यूज यूनिवर्सिटी से किया है।

New Chief Secretary of Chhattisgarh मनोज पिंगुआ विभिन्न जिलों में कलेक्टर रहे हैं। वे धमतरी और सरगुजा कलेक्टर भी रहे, फिर विभिन्न विभागों में पदस्थ रहे हैं। 2014 में मनोज पिंगुआ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी गए थे। प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले पिंगुआ छत्तीसगढ़ में आदिम जाति विकास और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव का पदभार संभाल रहे थे। मनोज पिंगुआ लंबे समय से गृह व जेल विभाग के प्रमुख सचिव रहें। वे व्यायसायिक परीक्षा मंडल व माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष भी रहें हैं।

उन्हें केंद्र में केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति मिली थी। 2016 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद उन्होंने कई विभाग संभाला। मनोज पिंगुआ वर्तमान में छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। अक्टूबर 21 से वे छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। छत्तीसगढ़ के आईएएस एसोसिएशन की कार्यकारिणी के गठन में वरिष्ठ आईएएस मनोज कुमार पिंगुआ को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया है।


Related Articles