CG Durg News: पाटन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा दुर्ग की जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विमला अवस्थी तथा संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला प्रभारी नंदन जैन की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के अनुमोदन से यह नियुक्तियां की गईं।
जिसमें पाटन विधान सभा एवं दरबार माेखली मंडल के ग्राम तरीघाट की सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू को महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है श्रीमति साहू पूर्व में महिला मोर्चा पाटन मंडल की अध्यक्ष का पद भी सम्हाल चुकी है।
नगर पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमति निशा सोनी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है सोनी महिला मोर्चा पाटन मंडल में अध्यक्ष पद का निर्वहन कर चुकी है। मंडल अध्यक्ष में पाटन में उनीका वर्मा,दरबार मोक्ली मंडल में सविता साहू,अमलेश्वर मंडल में मधुकांता साहू, को मनोनीत किया गया है।
अनुसूचित जन जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारण सिंह ,संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही के मार्गदर्शन जिला प्रभारी नंदन के सहमति जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के अनुमोदन पर जिला अध्यक्ष पवन ठाकुर ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा किय है जिसमें
भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिले में अनुसूचित जाति मोर्चा के अंतर्गत मोर्चा के मंडल अध्यक्षों जिसमें पाटन मंडल में नगर पंचायत के पार्षद देवेंद्र ठाकुर, अमलेश्वर में देवानंद ठाकुर, जाम गांव आर मंडल में ललित ठाकुर,दरबार मोखली मंडल में वीरेंद्र ठाकुर को मनोनीत किया गया है।

