छत्तीसगढ़। बीजापुर के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ सातवें दिन भी जारी है। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जंगलों में IED बम प्लांट किये थे। सुरक्षा जवानों ने प्लांट्स किये गए बम को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया है।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जवान नक्सलियों के लगाए गए बियर बम को बरामद करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि, यह अब तक का सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान है।
जवानों ने नक्सलियों के लगाई बियर बम बरमाद करने के बाद नष्ट कर दिया। वीडियो में जवान बड़ी सावधानी से जमीन के अंदर से खोदकर निकालते हुए नजर आ रहे हैं।वहीँ एक अन्य वीडियो में बम को सफलतापूर्वक ब्लास्ट किया गया है। न
बता दें कि, क्सलियों के खिलाफ चल रहा सबसे बड़ा अभियान उसूर के घने जंगलों, खासकर कर्रेगुट्टा और दुर्गम राज गुट्टा क्षेत्रों में चल रहा है। इस अभियान में सीआरपीएफ, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और ग्रेहाउंड फोर्स के हजारों जवानों की तैनाती की गई है। ऑपरेशन की निगरानी के लिए ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।
जवानों ने अब तक इस मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से 3 के शव और हथियार बरामद किए गए हैं। हेलीकॉप्टर से नक्सलियों पर लगातार गोलीबारी और बमबारी की जा रही है।