CG News: पाटन में रेत माफियाओं पर प्रशासन का चाबुक, एसडीएम के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

CG News: पाटन में रेत माफियाओं पर प्रशासन का चाबुक, एसडीएम के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

CG Durg News: पाटन : दुर्ग जिले के दक्षिण पाटन क्षेत्र में लंबे समय से बेखौफ चल रहे अवैध रेत खनन और परिवहन पर प्रशासन ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। एसडीएम के कड़े निर्देश पर तहसीलदार ने अपनी टीम के साथ मौके पर दबिश देकर रेत माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया।


​ बड़ी जब्ती और कार्रवाई
​प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में मशीनरी और वाहन जब्त किए हैं:
​04 हाइवा: अवैध रेत परिवहन करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।
​01 जेसीबी: रेत के अवैध उत्खनन में लिप्त पाई गई।
​01 अन्य हाइवा: जिसे मौके से ही जब्त कर पुलिस कस्टडी में लिया गया है।


​ खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल
​हैरानी की बात यह है कि पाटन के इन घाटों पर लंबे समय से अवैध उत्खनन का खेल चल रहा था, लेकिन स्थानीय खनिज विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। राजस्व विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई ने खनिज विभाग की सतर्कता और मिलीभगत की आशंकाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


क्षेत्र में हड़कंप
​तहसीलदार की इस अचानक कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध उत्खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा।


Related Articles