CG Latest News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रचा इतिहास छत्तीसगढ़ को दिलाई एक नई पहचान देश – विदेश में फहराया परचम…

CG Latest News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रचा इतिहास छत्तीसगढ़ को दिलाई एक नई पहचान देश – विदेश में फहराया परचम…

CG Latest News: दुर्ग / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देशभर के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता सूची में दूसरा स्थान प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि समस्त देश के लिए गौरव का विषय है। भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने इस ऐतिहासिक सफलता पर मुख्यमंत्री साय को बधाई देते हुए कहा कि इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि मुख्यमंत्री साय की नीतियाँ और विकास कार्यों में जनता का गहरा विश्वास है। उन्होंने कहा “मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता के सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत की है और उनकी मेहनत को जनता ने न केवल सराहा, बल्कि एक बार फिर उनकी लोकप्रियता में वृद्धि देखी जा रही है। इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए वर्मा ने कहा कि, “MOTN सर्वे के अनुसार, फरवरी 2025 में जहाँ 39% जनता मुख्यमंत्री साय के कार्यों से संतुष्ट थी, वहीं अगस्त 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 41.9% तक पहुँच गया है। यह इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार ही विकास और विश्वास की गारंटी है।

Read More: पीएम मोदी के लिए चीन ने बिछाया रेड कार्पेट, कुछ इस अंदाज में किया भव्य स्वागत, SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बनने का गौरव प्राप्त किया है

CG Latest News: वर्मा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हैं, और यह दोनों नेताओं का एक साथ सफल होना इस बात का प्रतीक है कि भाजपा के नेतृत्व में देश और राज्य में विकास का निरंतर मार्ग प्रशस्त हो रहा है। मुख्यमंत्री साय और प्रधानमंत्री मोदी दोनों का एक ही पार्टी से होना दर्शाता है कि केंद्र और राज्य सरकारों के बीच तालमेल के चलते विकास की गति और तेज़ हुई है। जितेन्द्र वर्मा ने आगे कहा मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन, गरीबों के लिए योजनाएँ, युवाओं के लिए रोजगार, किसानों के लिए कर्ज़ माफी और व्यापारियों के लिए बेहतर माहौल तैयार किया गया है। यह विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और हम सभी इसके लिए गर्व महसूस करते हैं।

देश और दुनिया मे लोकप्रियता हासिल करने वाले तीनो नेता एक ही पार्टी के

CG Latest News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय देश के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता में दूसरे नंबर पर आए हैं तो वहीं पहले नंबर पर आते हैं देश के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अनंत बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए वर्मा ने कहा कि यह स्वर्णिम उपलब्धि छत्तीसगढ़वासियों के सपनों को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी। इन सबके बीच एक खास और अच्छी बात ये है कि यह सभी एक ही पार्टी के नेता है l जो कि भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा BJP ) तीनों नेताओं ने अपने पद पर रहते हुए अपनी कड़ी मेहनत और जनता के प्रति समर्पण से यह लोकप्रियता हासिल की है और उन्हें चुनने व लोकप्रिय बनाने वाली भी जनता ही है l


Related Articles