CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में बदले गए कई जिलों के कलेक्टर, इन IAS अफसरों के भी प्रभार में फेरबदल, राज्य सरकार ने जारी किया ट्रांसफर आदेश

CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में बदले गए कई जिलों के कलेक्टर, इन IAS अफसरों के भी प्रभार में फेरबदल, राज्य सरकार ने जारी किया ट्रांसफर आदेश

CG IAS Transfer: रायपुरः छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में राज्य के कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सभी पदस्थापन अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगे।

जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी अजीत वसंत, कलेक्टर कोरबा को कलेक्टर सरगुजा के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी कुणाल दुदावत, कलेक्टर दंतेवाड़ा को कोरबा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।

इसी तरह वर्ष 2018 बैच के आईएएस अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव, कलेक्टर सुकमा को दंतेवाड़ा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रतिष्ठा ममगाईं (2018), कलेक्टर नारायणपुर को बेमेतरा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार ने वर्ष 2019 बैच के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी हैं। नम्रता जैन, अपर कलेक्टर रायपुर को नारायणपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं अमित कुमार, आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर को सुकमा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा प्रकाश कुमार सर्वे (2019), अपर कलेक्टर सारंगढ़–बिलाईगढ़ को नगर पालिक निगम बिलासपुर का आयुक्त बनाया गया है। वहीं गजेन्द्र सिंह ठाकुर (2019), अपर कलेक्टर सुकमा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी के पद पर पदस्थ किया गया है।


Related Articles