CG Dhan Kharidi 2025 : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी। अब तक लगभग 132 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी

CG Dhan Kharidi 2025 : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी। अब तक लगभग 132 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय के मार्गदर्शन से प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग भी की जा रही है। बता दे की राज्य में 14 नवम्बर से हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। तो वही अब तक राज्य में लगभग 132 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अभी तक 97 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है।

जिसके विरूद्ध 72 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। प्रदेश के समस्त पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय हेतु टोकन की सुविधा ऑनलाईन एप्प (टोकन तुंहर हांथ) एवं उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान सुविधा अनुसार तिथी का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते है।
राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।


Related Articles