CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित होगी। साय कैबिनेट की इस बैठक में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू करने पर फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा NHM कर्मचारियों और राज्योत्सव की तैयारियों पर चर्चा हो सकती है। इससे पहले पिछली बैठक 30 सितंबर को हुई थी।
पिछली बैठक में लिए गए निर्णय
पिछली कैबिनेट बैठक में 100 स्पेशल एजुकेटर के पदों पर सीधी भर्ती का फैसला किया गया। मंत्रिपरिषद ने दिव्यांगजनों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (NDFDC) की बकाया ऋण राशि ₹24,50,05,457 (चौबीस करोड़ पचास लाख पांच हजार चार सौ सत्तावन रुपए) को एकमुश्त वापस करने का निर्णय लिया।
Read More : जेठ के बाथरूम में नहा रही महिला का पड़ोसी ने चुपके से बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर करने लगा ऐसी डिमांड
भर्ती एवं पदोन्नति नियम में छूट का फैसला
मंत्रिपरिषद ने स्पेशल एजुकेटर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के भर्ती एवं पदोन्नति नियम-2019 में एक बार के लिए छूट देने का फैसला किया है। यह ध्यान देने योग्य है कि वित्त विभाग ने शिक्षा विभाग को राज्य में 100 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती की अनुमति दी है। शिक्षा विभाग के भर्ती नियम-2019 को थोड़ा ढीला करते हुए, स्पेशल एजुकेटर के पदों पर सीधी भर्ती चयन परीक्षा के बजाय एक बार मेरिट के आधार पर करने की मंजूरी मंत्रिपरिषद ने दी थी।