CG Bhilai News: ‘शिक्षा सारथी अभियान’ के तहत 150 विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री, भिलाई में शिक्षा को मिला नया संबल

CG Bhilai News: ‘शिक्षा सारथी अभियान’ के तहत 150 विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री, भिलाई में शिक्षा को मिला नया संबल

Chhattisgarh Bhilai News: भिलाई। सूद चैरिटी फाउंडेशन, भिलाई ने सांचेती फाउंडेशन, नागपुर के सहयोग से 8 जुलाई 2026 को ‘शिक्षा सारथी अभियान’ का आयोजन किया। इस अभियान के तहत नागसेन हायर सेकेंडरी स्कूल, भिलाई के कक्षा 1 से 9 तक के 150 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को 500 नोटबुक और 300 स्टेशनरी किट वितरित किए गए। अभियान का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना, उनकी शिक्षा को बेहतर बनाना तथा उन्हें नियमित रूप से अध्ययन के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में सांचेती फाउंडेशन, नागपुर की ओर से आसिफ मुजावर और नागेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। वहीं सूद चैरिटी फाउंडेशन, भिलाई का प्रतिनिधित्व दीक्षा नागदेवे ने किया। इस अवसर पर जन सेवक फाउंडेशन के विकास जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विकास यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी शिक्षकों, स्वयंसेवकों और टीम सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और समर्पण से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। उन्होंने कहा कि ‘शिक्षा सारथी अभियान’ बच्चों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने और समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


Related Articles