CBSE Board Result Date: कब आएंगे सीबीएसई 10वीं- 12वीं के नतीजे? जानिए अपडेट

CBSE Board Result Date: कब आएंगे सीबीएसई 10वीं- 12वीं के नतीजे? जानिए अपडेट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 के बीच 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की। इस बार लगभग 42 लाख छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जिसमें 10वीं के लिए 24.12 लाख और 12वीं के लिए 17.88 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

अब जब देशभर के कई राज्य बोर्ड अपने परिणाम घोषित कर रहे हैं, तो छात्रों की नजरें CBSE के रिजल्ट पर टिकी हैं। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद है कि CBSE 10वीं और 12वीं के रिजल्ट मई 2025 में जारी कर सकता है। बोर्ड आमतौर पर दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी करता है। छात्र अपने रिजल्ट cbse.gov.in,cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in जैसी आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकेंगे।

पिछले सालों की तुलना में कैसा रहा ट्रेंड?
2024 में CBSE ने 13 मई को और 2023 में 12 मई को परिणाम घोषित किए थे। हालांकि, 2022 में महामारी के चलते परिणाम 22 जुलाई को आए थे। इसलिए इस बार भी मई के मध्य तक रिजल्ट आने की प्रबल संभावना है।

2024 में 12वीं की परीक्षा में 16.6 लाख छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें से 87.33% छात्र सफल रहे थे। त्रिवेंद्रम ज़िले ने 99.91% के शानदार पास प्रतिशत के साथ टॉप किया था। लड़कियों ने फिर बाजी मारी थी, जहाँ उनका पास प्रतिशत 90.68% रहा था, जबकि लड़कों का 84.67%।

पासिंग क्राइटेरिया और ग्रेस मार्क्स पॉलिसी
CBSE में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करने जरूरी होते हैं। यदि कोई छात्र एक या दो अंकों से चूकता है, तो बोर्ड की ग्रेस मार्क्स पॉलिसी के तहत उन्हें आवश्यक अंक प्रदान किए जा सकते हैं।


Related Articles