रायपुर से किरंदुल जा रही कार हादसे का शिकार, खेत में गिरी गाड़ी, 6 महीने की बच्ची सहित 8 लोग घायल, महिला गंभीर

रायपुर से किरंदुल जा रही कार हादसे का शिकार, खेत में गिरी गाड़ी, 6 महीने की बच्ची सहित 8 लोग घायल, महिला गंभीर

CG Car Accident News दंतेवाड़ा-बचेली मार्ग पर रायपुर से किरंदुल जा रही एक आर्टिका कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटते हुए सड़क किनारे खेत में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार सवार 6 महीने की बच्ची सहित कुल 8 लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना भांसी थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार कार में 3 महिलाएं, 2 पुरुष और 3 छोटे बच्चे सवार थे, जो रायपुर के भाठागांव क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने किरंदुल जा रहे थे। हादसे के दौरान 6 महीने की मासूम बच्ची कार से बाहर जा गिरी और पास के एक पेड़ में अटक गई, जिससे उसके सिर पर चोट आई है।

घटना के बाद तेज आवाज सुनकर पास स्थित क्रशर प्लांट के कर्मचारी और मजदूर मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अपोलो अस्पताल बचेली पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


Related Articles