रायपुर में सीएएफ अभ्यर्थियों ने किया डिप्टी सीएम विजय शर्मा के निवास का घेराव, नियुक्ति में देरी के खिलाफ आक्रोश, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की

रायपुर में सीएएफ अभ्यर्थियों ने किया डिप्टी सीएम विजय शर्मा के निवास का घेराव, नियुक्ति में देरी के खिलाफ आक्रोश, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की

रायपुर, 13 जनवरी 2026 / याशी राजे। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा के रायपुर निवास पर आज सीएएफ के कई अभ्यर्थियों ने धरना प्रदर्शन किया। यह धरना पिछले लगभग 20 दिनों से नया रायपुर में जारी था, लेकिन सरकार पर कोई असर न होने के कारण आज अभ्यर्थियों ने सीधे डिप्टी सीएम के निवास का घेराव किया।

CAF Candidates Protest घेराव के दौरान अभ्यर्थियों ने अपनी नियुक्ति को लेकर सरकार से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। इस दौरान गृह मंत्री के प्रवास की जानकारी मिलने पर अभ्यर्थियों ने अपने पूरे परिवार के साथ डिप्टी सीएम के निवास के बाहर ही रहने का निर्णय लिया।

अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी मांगों पर त्वरित कार्रवाई न होने तक वे प्रदर्शन जारी रखेंगे और सरकार को उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर होने के लिए मजबूर करेंगे।

Read More : मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025-26 में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को दो बड़े सम्मान, डिजिटल नवाचारों की हुई सराहना


Related Articles