दुर्ग में 6 साल की मासूम से दरिंदगी: आज प्रदेशभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग

दुर्ग में 6 साल की मासूम से दरिंदगी: आज प्रदेशभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग

CG Congress Protest: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से रामनवमी के दिन एक ऐसी भयावह घटना सामने आई जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। उरला क्षेत्र में कन्या पूजन के लिए निकली 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई।

सबसे दिल दहला देने वाली बात यह रही कि इस कांड को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि बच्ची का रिश्ते का चाचा ही निकला।

आरोपियों के घर चला बुलडोजर
बच्ची के नाजुक अंगों को नुकसान पहुंचाया गया और उसे तड़पा-तड़पा कर मारा गया। इस वीभत्स घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। संदिग्धों के घरों में तोड़फोड़ की गई और सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।

हालांकि पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया है और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

कांग्रेस ने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की
घटना के बाद छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। कांग्रेस ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए आज प्रदेशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है।

साथ ही गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग भी की जा रही है। कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार की नीतियों पर कांग्रेस ने सोशल मीडिया में भी हमला बोला।


Related Articles