CG Crime News : मोबाइल में लड़की की फोटो देख रहा था युवक, बड़े भाई ने मारा ताना तो कर दिया मर्डर

CG Crime News : मोबाइल में लड़की की फोटो देख रहा था युवक, बड़े भाई ने मारा ताना तो कर दिया मर्डर

CG Crime News : दंतेवाड़ा जिले में आपसी विवाद के चलते छोटे भाई ने लकड़ी से वार कर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी है। छोटा भाई फोन में किसी लड़की की फोटो देख रहा था। बड़े भाई ने ताना मारा। इतने में आवेश में आकर छोटे ने बड़े को लकड़ी से वार कर मार डाला।

वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के लिए उपयोग की गई लकड़ी भी जब्त कर ली गई है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला जिले के गीदम थाना क्षेत्र का है।

फोटो देखने वाली बात पर आपस में झगड़ा

जानकारी के मुताबिक, वारदात 5 जनवरी की देर रात हुई है। मृतक मंगलू कुंजाम (37) और उसका छोटा भाई सिंगडू उर्फ रवि कुंजाम (25) फोटो देखने वाली बात पर आपस में झगड़ा करने लगे थे। विवाद बढ़ने पर छोटे भाई ने धान कूटने में उपयोग होने वाले काले रंग की लकड़ी के खोटले से मंगलू के सिर पर वार कर दिया।

मौके पर ही हो गई थी मौत

गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की रिपोर्ट गीदम थाना में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं SP गौरव राय के निर्देश पर थाना प्रभारी विजय पटेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

आरोपी को भेजा गया जेल

पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि मृतक ने मोबाइल में लड़की की फोटो देखने और बातचीत को लेकर बार-बार ताना देने से विवाद हुआ। गुस्से में उसने खोटला से हमला कर दिया, जिससे मंगलू की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी से खोटला बरामद कर विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया।

Read More : रायगढ़ में हेडमास्टर से 20 लाख की ठगी, परिचित ने लोन का 35% देने का लालच दिया, न पैसे दिए और न किस्त भरी


Related Articles