मम्मी का ऐसा खौफ…टाइगर के सामने दुहाई देने लगा बच्चा, VIDEO हो रहा वायरल

मम्मी का ऐसा खौफ…टाइगर के सामने दुहाई देने लगा बच्चा, VIDEO हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्चा चिड़ियाघर में है। वहां पर पिंजड़े में बंद एक टाइगर ने बच्चे की शर्ट अपने मुंह में दबा रखी है। वह बच्चा टाइगर की पकड़ से छुड़ाने की गुहार लगा रहा है। उसकी शर्ट एक टाइगर के मुंह में दबी हुई है। पिंजड़े में बंद टाइगर से बच्चा गुहार लगा रहा है। वह मदद के लिए चिल्ला रहा है। साथ ही टाइगर से इस बात की दुहाई दे रहा है कि उसकी शर्ट छोड़ दे। अगर शर्ट फट गई तो घर जाने पर मां बहुत डांटेगी।

सोशल मीडिया पर वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा शेयर किया जा रहा है। वीडियो में बच्चा खूब चिल्ला रहा है। वह टाइगर से कह रहा है कि मेरी शर्ट छोड़ दो। अगर शर्ट फट गई तो मम्मी बहुत डांटेगी। छोड़ दो प्लीज। वह बार-बार बचाने की गुहार भी लगा रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो किस जगह का है और इसे कब शूट किया गया है। इसके अलावा यह भी नहीं बताया गया है कि यह बच्चा कौन है और उसकी शर्ट आखिर टाइगर के मुंह में पहुंची कैसे?

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस पर तमाम लोग खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक एक्स यूजर ने लिखा, ‘बच्चे का रिएक्शन प्राइसलेस है। टाइगर की पकड़ में आने के बाद भी उसकी पहली प्रतिक्रिया है, मेरी शर्ट छोड़ दे। मम्मी डांटेंगी।’ इसी तरह से एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि टाइगर के हमले और मौत से ज्यादा मम्मी के बेलन का डर है। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने वीडियो बनाने वाले पर भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि उन्हें वीडियो बनाना छोड़ बच्चे की मदद करनी चाहिए थी।


Related Articles