रायगढ़ः Bodri Nagar Palika Chunav Result छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आज नई सरकार का फैसला हो रहा है। 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायतों के लिए वोटों की गिनती 9 बजे से शुरू हो गई है। कई जगहों से परिणामों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बिलासपुर के बोदरी नगर पालिका में आप पार्टी से नीलम विजय वर्मा जीती हैं।
Read More : रायगढ़ नगर निगम में भाजपा का कब्जा, चाय बेचने वाले जीववर्धन ने दर्ज की बड़ी जीत
Bodri Nagar Palika Chunav Result इधर रायगढ़ के 33 नंबर वार्ड से बसपा के प्रत्याशी अमरनाथ रात्रे 328 वोट से जीत चुके हैं। इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी अनिता सारथी को 687 वोट मिले थे और कांग्रेस प्रत्याशी दुर्गा सोनी को 56 वोट मिले।
बता दें कि अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 5000 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हराया है। साथ ही चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं। रायगढ़ नगर निगम में बीजेपी मेयर प्रत्याशी जीववर्धन चौहान जीत गए हैं। वहीं 7 निगम में बीजेपी लीड कर रही है।