BJP ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, दुर्ग–रायपुर में राजेंद्र, बस्तर में हेमराज बने प्रभारी, 34 जिलाध्यक्ष भी नियुक्त

BJP ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, दुर्ग–रायपुर में राजेंद्र, बस्तर में हेमराज बने प्रभारी, 34 जिलाध्यक्ष भी नियुक्त

बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसमें प्रदेश कार्यसमिति, जिलाध्यक्षों और संभाग प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

जारी सूची के अनुसार, राजेन्द्र नायक को रायपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि बिलासपुर संभाग की जिम्मेदारी शांतनु साहू को सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने दोनों नेताओं पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और ओबीसी समाज को पार्टी से जोड़ने की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

दुर्ग संभाग का प्रभारी बने राजेन्द्र जायसवाल

आदेश के मुताबिक, राजेन्द्र जायसवाल को दुर्ग संभाग का प्रभारी बनाया गया है। तुलसी साहू को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सरगुजा संभाग की कमान होरीलाल सिन्हा को सौंपी गई है, जबकि बस्तर संभाग का प्रभारी हेमराज सोनी को बनाया गया है। संगठनात्मक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए सभी संभागों में जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

पदाधिकारियों की सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, मंत्री, सोशल मीडिया प्रभारी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं। संगठन में युवाओं के साथ-साथ अनुभवी कार्यकर्ताओं को भी जगह दी गई है, ताकि आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

देखिए प्रभारियों की लिस्ट

34 जिलाध्यक्ष भी हुए नियुक्त

Read More : तहसील के बाबू ने मांगी थी 25 हजार की घूस, एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा


Related Articles