Village Chalo Basti Chalo Campaign: भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की कामकाजी बैठक उतई रेस्ट हाउस में आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान को 11 एवं 12 अप्रैल तक सक्रिय रूप से चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और बस्तियों में पहुंचकर लाभार्थियों से संपर्क करेंगे तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
इसके साथ ही 14 अप्रैल को ग्राम डूमरडीह में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंडल स्तरीय रूप से मनाने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सभी मोर्चा पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है।
बैठक में संगठन की मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे आम जनता तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, महामंत्री प्रवीण यदु, फत्तेलाल वर्मा, पार्षद लक्ष्मी नारायण साहू, रंजना चंद्राकर, एकता चंद्राकर, विमला कामड़े, शुभम वर्मा, फलेंद्र सिंह राजपूत, मंजू वर्मा, हरीश यादव, लता सोनवानी, हर्ष चंदेल (जिला मंत्री, युवा मोर्चा दुर्ग), घनश्याम चंद्राकर, योगेश साहू, सोमन लाल साहू, लोकेश्वर चंद्राकर, रामरतन मेश्राम, दनेश्वरी देशमुख, करण सेन (भाजयुमो अध्यक्ष उतई मंडल), देवेंद्र भारती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

