Rajyasbha Election 2026: रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी हाईकमान द्वारा जारी छह राज्यों की सूची में छत्तीसगढ़ से उनका नाम शामिल है।
सूत्रों के मुताबिक, मंथन के बाद सात नामों के पैनल में से तीन नामों को अंतिम रूप दिया गया था। इनमें लक्ष्मी वर्मा, नारायण चंदेल और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी का नाम शामिल था। अंततः पार्टी ने करीब 30 वर्षों से सक्रिय राजनीति में योगदान दे रहीं लक्ष्मी वर्मा पर भरोसा जताया है।
पिछले कुछ समय से यह चर्चा थी कि इस बार राज्यसभा के लिए संगठनात्मक संतुलन, सामाजिक समीकरण और मातृशक्ति को प्राथमिकता दी जाएगी। इसी रणनीति के तहत महिला नेतृत्व को अवसर देते हुए लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।
पार्टी के इस फैसले को महिला सशक्तिकरण और संगठन में लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के रूप में देखा जा रहा है।

