Birgaon Pregnant Woman Death: लापरवाही की हद है!.. बिरगांव अस्पताल में भर्ती थी 6 प्रसूताएं, फिर भी घर चली गई डॉक्टर

Birgaon Pregnant Woman Death: लापरवाही की हद है!.. बिरगांव अस्पताल में भर्ती थी 6 प्रसूताएं, फिर भी घर चली गई डॉक्टर

रायपुरः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बीरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूता की मौत मामले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि प्रभारी डॉक्टर अंजना कुमार लाल और स्टाफ अनुपम सिंह की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 9 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 1 नहीं बल्कि 6 प्रसूताओं की डिलीवरी हुई थी, लेकिन अस्पताल में शाम के बाद एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था।

मिली जानकारी के अनुसार 6 प्रसूताएं और 6 नवजात और नसबंदी की दो महिला मरीज सिर्फ एक पुरुष नर्सिंग स्टाफ के भरोसे थी। इनमें से 3 का सिजेरियन, 3 नॉर्मल डिलीवरी और नसबंदी के 2 ऑपरेशन हुए थे। प्रभारी डॉक्टर अंजना कुमार मरीजों की निगरानी करना छोड़ अस्पताल से चली गई थी। बिना इलाज शाम को ही प्रसूता की डिस्चार्ज पर्ची बना ली गई थी।

मृतका साक्षी निषाद को लेकर हुआ ये खुलासा
मृतका साक्षी को लेकर जो जानकारी सामने आई है, वह भी चौकाने वाली है। साक्षी का हीमोग्लोबिन सिर्फ 9 ग्राम था। बिना खून की व्यवस्था के डॉक्टर ने ऑपरेशन कर दिया था। अत्यधिक रक्तस्राव के बाद भी प्रसूता को इलाज नहीं मिला और वह देर रात तक तड़पती रही औरप अंततः उन्होंने दम तोड़ दिया।


Related Articles