Bilaspur Fashion Show Runway-5 : बिलासपुर में फैशन और टैलेंट का सबसे बड़ा मंच एक बार फिर सजने जा रहा है। रामा मैग्नेटो मॉल में 13 फरवरी को रनवे सीजन-5 का भव्य आयोजन किया जाएगा। पिछले चार सफल सीजन के बाद इस बार आयोजन पहले से ज्यादा ग्रैंड और आकर्षक होने वाला है। इस सीजन में 36 बडिंग मॉडल्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को मंच प्रदान करना है, जिन्हें अब तक सही प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाया। प्रतिभागियों को प्रोफेशनल ग्रूमिंग सेशन, एक्सपर्ट वर्कशॉप और लाइव स्टेज परफॉर्मेंस का अनुभव दिया जा रहा है।
बिलासपुर, रायपुर, कोरबा, चांपा समेत प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए प्रतिभागी पिछले एक सप्ताह से लगातार तैयारी में जुटे हैं। इस बार प्रतियोगिता में कुल 9 राउंड आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रतिभागियों के टैलेंट, आत्मविश्वास और स्टाइल की परख होगी।
कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर IMP24News हैं, जो इवेंट की हर खास झलक दर्शकों तक पहुंचाएगा। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 13 फरवरी को रामा मैग्नेटो मॉल पहुंचकर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करें और इस फैशन फेस्ट का हिस्सा बनें। रनवे सीजन-5 युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जहां उभरती प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।
Read More : अंतरराज्यीय सीमाओं पर सख्ती, आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान के दिए निर्देश

