बिलासपुर में महिला से स्मार्ट मीटर के नाम पर 70 हजार रुपए की साइबर ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बिलासपुर में महिला से स्मार्ट मीटर के नाम पर 70 हजार रुपए की साइबर ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Chhattisgarh Bilaspur News: बिलासपुर: सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक महिला सरस्वती देवी से ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर स्मार्ट मीटर लगाने का झांसा दिया और महिला से उनके बैंक खाते का एटीएम कोड मांग लिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के खाते से 69,998 रुपए निकाल लिए।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बेटे के मोबाइल पर 17 मार्च को अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने महिला को भरोसे में लेकर उनके एटीएम कार्ड के अंतिम चार अंक पूछ लिए। महिला और उनका परिवार इसे सामान्य प्रक्रिया समझ बैठे और जानकारी दे दी।

बैंक स्टेटमेंट में रकम गायब होने का पता 8 मई को चला। महिला ने तुरंत सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66 डी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


Related Articles