Bilaspur Rape Case : बिलासपुर में NEET की तैयारी कर रही छात्रा से रेप किया गया है। युवक ने दोस्ती, प्यार और शादी के झांसे में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए। जब 4 गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हो गई तो बॉयफ्रेंड ने ब्रेकअप कर लिया और शादी से साफ इनकार कर दिया। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, 23 साल की पीड़िता मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की रहने वाली है। वह 2024 में NEET की कोचिंग के लिए बिलासपुर आई थी। जहां वह किराए के मकान में रहती है। जबकि आरोपी बॉयफ्रेंड का नाम मोहम्मद मुस्लिम खान है। वह लोरमी का रहने वाला है।
फिलहाल, पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, पीड़िता किराए के मकान में रहकर NEET की तैयारी कर रही है। सितंबर 2024 में उसकी मुलाकात मोहम्मद मुस्लिम खान से हुई। वह अक्सर युवती के रहने वाले इलाके में आता-जाता था। दोनों में बातचीत शुरू हुई। इस दौरान उसने खुद को डॉक्टर बताया।
दोनों की दोस्ती हुई और उन्होंने अपने नंबर आपस में एक्सचेंज किए। धीरे से यह दोस्ती प्यार में बदल गई। बॉयफ्रेंड ने शादी का वादा किया। वह गर्लफ्रेंड के रूम भी आता था। ऐसे में दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने। लेकिन गर्लफ्रेंड चार महीने की प्रेग्नेंट हो गई।
शादी का वादा और शारीरिक संबंध
इसके बाद उसने बॉयफ्रेंड पर शादी का दबाव बनाया। लेकिन उसने शादी से साफ इनकार करते हुए बातचीत बंद कर दी। परेशान गर्लफ्रेंड थाने पहुंची और मामले में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली और मामले की जांच में जुट गई है।
इस मामले में टीआई वीरेंद्र अनंत ने बताया कि पीड़ित युवती की शिकायत पर रेप की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी लोरमी का रहने वाला है। जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

