Bilaspur News: अनियंत्रित मालवाहक ने तीन लोगों को लिया चपेट में, चालक वाहन छोड़कर फरार

Bilaspur News: अनियंत्रित मालवाहक ने तीन लोगों को लिया चपेट में, चालक वाहन छोड़कर फरार

Bilaspur News: बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के भटगांव में तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने घर के सामने खड़े होकर बातचीत कर रहे तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, तीनों लोग घर के सामने खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार मालवाहक वाहन वहां से गुजरा और अनियंत्रित होकर तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

हादसे के बाद मालवाहक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मालवाहक वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।


Related Articles