Bilaspur Crime News: मकान खाली करने की बात पर बढ़ा विवाद, पति ने गुस्से में पत्नी की बाथरूम में सिर पटककर कर दी हत्या

Bilaspur Crime News: मकान खाली करने की बात पर बढ़ा विवाद, पति ने गुस्से में पत्नी की बाथरूम में सिर पटककर कर दी हत्या

Bilaspur Crime News बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर इलाके में शराब के नशे में एक पति ने अपनी पत्नी की बाथरूम में सिर पटककर हत्या कर दी और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवराज यादव (43 वर्ष) मूल रूप से कोटा के मोहनभाठा का रहने वाला है और नेहरू नगर स्थित एमआईजी-33 में अपनी पत्नी पुष्पलता यादव (37 वर्ष) के साथ किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि दंपति करीब एक महीने पहले ही इस मकान में रहने आए थे।

रविवार 8 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे मकान मालकिन घर खाली करने की बात कहने युवराज के पास आई थी। इसी बात को लेकर युवराज और उसकी पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि उस समय युवराज शराब के नशे में था और उसने पत्नी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि युवराज ने गुस्से में आकर पत्नी को घर के अंदर ले जाकर बाथरूम के पास उसका सिर पटक दिया।

इस हमले में पुष्पलता यादव के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति युवराज यादव मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत साहू ने बताया कि मृतका पुष्पलता यादव मजदूरी कर घर का खर्च चलाती थी, जबकि उसका पति युवराज यादव शराब का आदी था और अक्सर पत्नी के साथ मारपीट तथा दुर्व्यवहार करता था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Read More : सूरजपुर में मोबाइल शॉप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 17 नए और 10 पुराने मोबाइल किए बरामद


Related Articles