Bilaspur Crime News बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां नशे के आदी बेटे ने अपने ही वृद्ध पिता की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मन्नाडोल निवासी मनराखन गोंड (70) अपने तीन बेटों के साथ रहते थे। इनमें नेतराम गोंड (40) नशे का आदी बताया जा रहा है और कोई काम नहीं करता था। उसके दो अन्य भाई निजी नौकरी करते हैं, जिनमें से एक बाहर रहता है। पुलिस ने यह भी बताया कि नेतराम को मिरगी की बीमारी है और उसका स्वभाव सनकी बताया जाता है।
बताया गया कि सोमवार दोपहर नेतराम ने नशा करने के लिए अपने पिता से पैसे मांगे। पिता द्वारा पैसे नहीं होने की बात कहने पर वह आक्रोशित हो गया। गुस्से में आकर उसने घर में रखा फावड़ा उठाया और अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी खून से सना फावड़ा लेकर घर से बाहर निकला। पड़ोसियों को संदेह होने पर जब वे घर के अंदर पहुंचे तो मनराखन गोंड का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा घटना में प्रयुक्त फावड़ा जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Read More : रायपुर में शिवजी की बारात में लड़कियों की अश्लील-हरकतें, डीजे पर खड़े होकर किया KISS, देखिए वायरल वीडियो

