बिलासपुर में खुलेआम नशा करने वालों पर सख्ती, सिरगिट्टी पुलिस ने 19 को पकड़ा, चौराहे पर लगवाई उठक-बैठक

बिलासपुर में खुलेआम नशा करने वालों पर सख्ती, सिरगिट्टी पुलिस ने 19 को पकड़ा, चौराहे पर लगवाई उठक-बैठक

बिलासपुर के सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए पुलिस ने बीती रात 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। नशाखोरी से दूर रखने और सबक सिखाने के लिए पुलिस ने चौराहों पर उनसे उठक-बैठक भी करवाई। इन सभी के खिलाफ शांति भंग की आशंका के चलते प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

सिरगिट्‌टी पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आरोपियों का मनोबल तोड़ने और उन्हें नशाखोरी से दूर रहने का संदेश देने के लिए पुलिस ने चौराहों पर उनसे उठक-बैठक भी लगवाई।

सार्वजनिक जगहों पर नशाखोरी पर पुलिस का एक्शन

इस कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर मौके पर ही कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए लोगों में राजू धुरी (बन्ना चौक), रामायण यादव (40 वर्ष, मगरपारा), विवेक डान (40 वर्ष, मगरपारा), गोपाल सोनी (29 वर्ष, बाजार चौक तिफरा), अतुल वासनिक (33 वर्ष, तिफरा), मोहन कुमार साहू (25 वर्ष, तिफरा) और राकेश कश्यप (22 वर्ष, तिफरा) शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि इन सात आरोपियों के अलावा 12 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी पृथक-पृथक प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

Read More : गृहमंत्री विजय शर्मा के दौरे के दौरान बड़ा हादसा, काफिले की गाड़ी से टकराई बाइक, दो युवक घायल


Related Articles