Bihar Election 2025: चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, कहा- ’18 नवंबर को महागठबंधन का शपथ ग्रहण समारोह’

Bihar Election 2025: चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा दावा, कहा- ’18 नवंबर को महागठबंधन का शपथ ग्रहण समारोह’

बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के पहले चरण के चुनाव के लिए 3 दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार के अभियान को तेज कर दिया है। NDA और महागठबंधन के दिग्गज नेता पूरी ताकत के साथ जनसभाएं कर समर्थन जुटाने में लगे हैं। दोनों ही संगठनों ने घोषणापत्र भी जारी कर दिया है। तो वहीं महागठबंधन के सीएम फेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने तो चुनाव के पहले ही शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तक बता दी है।

तेजस्वी यादव ने रविवार को दावा किया कि चुनाव के बाद NDA की बुरी तरह हार होने वाली है। बिहार में अब सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। महागठबंधन बिहार में अगली सरकार बनाएगा। 14 नवंबर को बिहार में चुनाव के ​परिणाम घोषित होंगे और 18 नवंबर को महागठबंधन सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

अपराधियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि जैसे ही बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो बिहार से अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाया जाएगा। 18 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होने के बाद 26 नवम्बर से पहले हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी अपराधी, चाहे वे किसी भी जाति या धर्म के हों, जेल में हों और उनके खिलाफ सबसे कड़ी कार्रवाई की जाए। बिहार को अपराधों और अपराधियों से मुक्त करेंगे।

अनंत सिंह को लेकर तेजस्वी यादव का बयान

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पूर्व विधायक और NDA उम्मीदवार अनंत सिंह पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी बिहार में जनसभाएं हो रही हैं। उनको ये देखना चाहिए कि राज्य में शायद ही कोई दिन ऐसा बीतता हो जब कोई जघन्य अपराध न होता हो, लेकिन जैसे ही महागठबंधन की सरकार बनेगी, यह सब बदल जाएगा।

बता दें कि पुलिस ने मोकामा से​ अनंत सिंह और अन्य आरोपियों को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद रविवार को उन्हें पटना सिविल कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट ने अनंत सिंह को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


Related Articles