CG Dhan Kharidi Date Extended रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान बेचने वाले किसानों के लिए राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने धान खरीदी की अवधि को दो दिनों के लिए और बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की है कि अब किसान 5 फरवरी तक सरकारी केंद्रों में अपनी धान बेच सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह निर्णय उन किसानों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिनका धान किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा के भीतर नहीं खरीदा जा सका था। इस अतिरिक्त अवधि में केवल उन्हीं किसानों से धान की खरीदी की जाएगी, जो पहले वंचित रह गए थे।
गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले करीब दो महीनों से धान खरीदी का कार्य लगातार जारी था। इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी उपज सरकारी खरीदी केंद्रों में बेची। कई जिलों में खरीदी केंद्रों पर भारी भीड़ देखने को मिली और 31 जनवरी तक टोकन प्रणाली के आधार पर धान खरीदी होती रही।
इसके बावजूद कुछ किसान ऐसे रह गए थे, जिनकी धान खरीदी नहीं हो सकी थी। सरकार के इस फैसले से ऐसे किसानों को बड़ी राहत मिली है और वे अब निर्धारित अतिरिक्त अवधि में अपनी उपज बेच सकेंगे।
Read More : पेयजल संकट से परेशान कचना के लोग, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने किया मौके पर निरीक्षण

