BREAKING : आज़मगढ़ में अखिलेश यादव की सुरक्षा में सेंधमारी की घटना सामने आई है। यहां एक शख्स सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच तक पहुंच गया। यह सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सुरक्षा में चूक की बड़ी घटना मानी जा रही है। आजमगढ़ में मंच पर एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर अखिलेश यादव के पास जा पहुंचा तो मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे तुरंत रोक दिया। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि, अखिलेश यादव आजमगढ़ में रैली के लिए पहुंचे थे। उन्हें यहां नए पार्टी ऑफिस का उद्घाटन करना था। अखिलेश यादव के इस कार्यक्रम में कई कार्यकर्ता पहुंचे हैं। जिस व्यक्ति ने सुरक्षा घेरा तोड़कर अखिलेश यादव के करीब जाने की कोशिश की उसकी दिमागी स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव मंच पर पहुंचते उसके पहले ही यह शख्स सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच के ऊपर चढ़ने की कोशिश करने लगा। इस शख्स को मंच के करीब आता देख पुलिस वालों ने उसे रोक लिया हालांकि कुछ देर तक यह शख्स जमीन पर लोटकर मंच पर चढ़ने की जिद कर रहा था लेकिन पुलिस उसे मंच से दूर ले गई।