Durg News Today दुर्ग सांसद विजय बघेल के सौजन्य से यूथ खेल एवं सांस्कृतिक समिति को सेक्टर 9 हॉस्पिटल मैदान में महिला चेंजिंग रूम निर्माण के लिए सांसद निधि से 5 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। 22 फरवरी 2026 को सेक्टर 9 फुटबॉल मैदान में महिला चेंजिंग रूम निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, नगर निगम भिलाई के पूर्व प्रतिपक्ष नेता संजय दानी, जिला ओलंपिक संघ के सह सचिव पोख़न साहू तथा विकासखंड पाटन के क्रीड़ा अधिकारी संतोष यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समिति के सदस्य अल्प राव, जयंत वर्मा, सुनील गोसाई, शशांक झोलदेव, मुकेश गोसाई, राम मोहन राव, अजीत सिंह, जागेश्वर वैष्णव, बंगारू मोहन, मोहन ताड़ी, फारुख बेग, श्याम मालेकर, संतोष सोनी, अमित हरपाल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आशीष कुमार, प्रदेश व्यायाम शिक्षक संघ से यतेश साहू, राघवेंद्र सिंह, निखिल जामभूलकर, समिति के कोच सुमन दादा, राष्ट्रीय खिलाड़ी बालिकाएं एवं बालक तथा फुटबॉल टीम के सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
महिला खिलाड़ियों की सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया यह कदम क्षेत्र में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि महिला चेंजिंग रूम के निर्माण से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
Read More : बिलासपुर में देर रात डीजे से सड़क जाम, बुकिंग कराने वाले बाराती और संचालक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

