CG Durg News: सांकरा में 19.13 लाख की लागत से शेड निर्माण का भूमिपूजन, किसानों को मिलेगी भंडारण सुविधा

CG Durg News: सांकरा में 19.13 लाख की लागत से शेड निर्माण का भूमिपूजन, किसानों को मिलेगी भंडारण सुविधा

अम्लेश्वर। कृषि उपज मंडी समिति दुर्ग के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति सांकरा में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। लगभग 19.13 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस शेड से क्षेत्र के किसानों को उपज के सुरक्षित भंडारण और विपणन में सुविधा मिलेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने की। विशेष अतिथियों में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति नीलम राजेश चन्दाकर, सभापति कल्पना नारद साहू, जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष कमलेश चन्दाकर, सांसद प्रतिनिधि राजा पाटव, सांसद प्रतिनिधि जनपद पाटन राजेश चन्दाकर, प्राधिकृत अध्यक्ष मनबोध साहू तथा ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच रवि सिंगौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत सांकरा के युवा सरपंच रवि सिंगौर ने सांसद विजय बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कृषि उपज मंडी को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि ‘मोदी की गारंटी’ और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है। किसानों के हित में सांकरा धान खरीदी केंद्र में शेड निर्माण का यह कार्य महत्वपूर्ण कदम है।

वक्ताओं ने कहा कि शेड निर्माण से किसानों को संरक्षित स्थान उपलब्ध होगा, जिससे उपज की गुणवत्ता बनी रहेगी और बेहतर मूल्य प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।


Related Articles