Bhilai Suicide News : छत्तीसगढ़ में 20 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं से पहले एक दुखद घटना सामने आई है। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में 17 वर्षीय छात्रा नारायणी ने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा कक्षा 10वीं की थी और स्वामी आत्मानंद स्कूल हाउसिंग बोर्ड में अध्ययनरत थी।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को वह स्कूल से अपना एडमिट कार्ड लेकर घर लौटी थी। परिजनों ने बताया कि वह सामान्य थी और देर रात लगभग 12 बजे तक पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार सुबह जब परिवार के सदस्य उसके कमरे में पहुंचे तो वह फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना तत्काल जामुल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए कचांदूर स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक आशंका है कि परीक्षा के दबाव या अन्य किसी कारण से छात्रा ने यह कदम उठाया हो, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

