Bhilai News : रेलवे ओवरब्रिज से 20 फीट नीचे कूदा निगम कर्मचारी, पैर टूटा, कहा- घर वाले बोलते हैं मेंटल

Bhilai News : रेलवे ओवरब्रिज से 20 फीट नीचे कूदा निगम कर्मचारी, पैर टूटा, कहा- घर वाले बोलते हैं मेंटल

भिलाई नगर निगम का एक कर्मचारी मंगलवार की शाम आत्महत्या करने धमधा नाका ओवरब्रिज पर पहुंचा। काफी देर तक भटकता रहा और अचानक ब्रिज से नीचे रेल पटरी पर कूद गया। करीब 20 फीट की उंचाई से नीचे कूदने पर उसकी जान तो बच गई, लेकिन उसका पैर टूट गया है।

जब स्थानीय लोगों ने उसे आत्महत्या करने की वजह पूछी तो वो रोने लगा। भानुप्रताप देशमुख (30) ने बताया कि, वो जेवर सिरसा वार्ड नं. 13 का रहने वाला है। भिलाई नगर निगम में सफाई कर्मचारी है।

घर वाले उसे बार-बार चिढ़ाते थे और मारने की धमकी देते थे। इसकी वजह से वो आत्महत्या करने पहुंचा है। घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। जहां पर उसका इलाज जारी है। मामला जीआरपी दुर्ग का है।

गन रखने का आरोप लगाते थे मामा के लड़के

घायल भानुप्रताप ने बताया कि, उसके घर वाले उसे बार-बार मेंटल बोलते थे। इसलिए मैं मरने के लिए आया था। मेरे मामा के लड़के लोग मेरे लिए डॉन भेजे थे। वो लोग मुझे चिढ़ाते रहते हैं कि, गन रखा अपने पास, जबकि वो गन नहीं है चिड़िया भगाने वाला लिया था। वो लोग मुझे दोबारा गुंडा लेकर मारेंगे बोल रहे थे। इसलिए मैं मरने आ गया हूं। मेरा कोई नहीं है।

पत्नी बोली- विवाद जैसी कोई बात नहीं

इस मामले में भानुप्रताप देशमुख की पत्नी ने बताया कि, वो घर से अचानक निकल गए। बाद में हमें पता चला कि पति ने ऐसा कदम उठाया है। घर में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। कोई कुछ नहीं बोलता था। विवाद जैसी भी कोई बात नहीं है। हालांकि पति को देखने पत्नी अस्पताल भी शाम तक नहीं पहुंची थी।

Read More : रायपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, जोरापारा से 42 पौवा देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार


Related Articles