Patan BEO Inspection News पाटन। केंद्रीकृत बोर्ड परीक्षा कक्षा 5वीं एवं 8वीं की तैयारी का जायजा लेने विकासखंड शिक्षा अधिकारी डालेन्द्र कुमार देवांगन ने विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्टोर पारा पुरैना तथा शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला पुरैना का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षावार और विषयवार विद्यार्थियों की दक्षता का परीक्षण किया। निर्धारित स्तर के अनुरूप प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए शाबाशी दी गई, वहीं अन्य छात्रों को विषयों की बेहतर समझ के साथ नियमित अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया।
बीईओ देवांगन ने शिक्षकों को कमजोर विद्यार्थियों के लिए उपचारात्मक शिक्षण पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए, ताकि बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जा सकें।

