Balrampur News: रात में घर को बनाया निशाना, मोबाइल-चार्जर चुराकर फरार हुआ आरोपी, पुलिस ने पकड़ा

Balrampur News: रात में घर को बनाया निशाना, मोबाइल-चार्जर चुराकर फरार हुआ आरोपी, पुलिस ने पकड़ा

Chhattisgarh Balrampur News: बलरामपुर। तातापानी चौकी क्षेत्र में घर से मोबाइल और चार्जर चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन और चार्जर बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रामानुजगंज के समक्ष पेश किया गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम तातापानी निवासी मनदीप कुमार मिंज (37) 28 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे अपना मोबाइल घर में चार्जिंग पर लगाकर परिवार के साथ सामान खरीदने तातापानी बाजार गए थे। इसी दौरान घर लौटने पर उन्होंने एक व्यक्ति को घर के अंदर से बाहर निकलते हुए देखा। घर के अंदर जाकर जांच करने पर मोबाइल और चार्जर गायब मिले।

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रार्थी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके आधार पर चौकी तातापानी में अपराध क्रमांक 155/2026 के तहत धारा 305(क), 331(4) BNS में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेही संतोष राम (35), पिता स्वर्गीय राम नंदन, निवासी ग्राम बुलगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन और चार्जर बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी संतोष राम को विधिवत गिरफ्तार कर 29 अगस्त 2026 को न्यायालय रामानुजगंज के समक्ष पेश किया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


Related Articles