Karma Jayanti Mahotsav Patan पाटन। कर्मा जयंती महोत्सव के अवसर पर ईकाई साहू समाज करसा द्वारा समाज में जागरूकता फैलाने हेतु नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शराब त्यागने वाले सनत राम साहू को सम्मानित किया गया, जिनकी पहल समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनी।
मुख्य अतिथि दिव्या कलिहारी, महिला संयोजिका, प्रदेश साहू संघ ने कहा कि आधुनिक समय में अपनी संस्कृति और परंपराओं को संजोकर रखना आवश्यक है। उन्होंने सभी से ऐसे समाज के निर्माण की अपील की, जहाँ संस्कार, सम्मान और सहयोग की भावना सर्वोपरि हो।
परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी ने कहा कि आज की पीढ़ी पारंपरिक संस्कारों से वंचित हो रही है और हमें मिलकर इन्हें पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। उन्होंने विवाह और अन्य संस्कारों में परंपराओं के पालन पर जोर दिया।
विशेष अतिथि जिला पंचायत सदस्य नीलम राजेश चंद्राकर ने नशा न केवल व्यक्ति बल्कि परिवार और समाज के लिए हानिकारक है, इसलिए नशा मुक्ति की दिशा में कदम बढ़ाने की आवश्यकता बताई।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, संगठन सचिव अर्जुन साहू, दुर्वासा साहू, खेमीन साहू, तनुजा साहू, रवि साहू सहित कई समाजजन उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

