दुर्ग में एएसपी ने डायल-112 की ली बैठक, आपातकालीन कॉल पर तुरंत रिस्पांस देने के निर्देश, रात में गश्त बढ़ाने पर जोर

दुर्ग में एएसपी ने डायल-112 की ली बैठक, आपातकालीन कॉल पर तुरंत रिस्पांस देने के निर्देश, रात में गश्त बढ़ाने पर जोर

Durg Police News दुर्ग में डायल-112 सेवा को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता एएसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा ने की और उन्होंने डायल-112 की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए कर्मचारियों को आपातकालीन कॉल पर तुरंत कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी घटना की सूचना मिलने पर टीम को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचना अनिवार्य है और किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में खास तौर पर रिस्पांस टाइम सुधारने और रात के समय गश्त बढ़ाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि डायल-112 का मूल उद्देश्य नागरिकों को तुरंत राहत पहुंचाना है, इसलिए हर कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ निभाए। इसके अलावा टीमों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

इस बैठक में डायल-112 के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे और उन्होंने अपने सुझाव और अनुभव साझा किए। पुलिस ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कॉल मिलने के बाद घटनास्थल तक पहुंचने में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

विशेष रूप से कुम्हारी खारुन ब्रिज के मेंटेनेंस के दौरान डायल-112 की सेवाओं को और सक्रिय बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। ब्रिज के दोनों ओर 24 घंटे वालेंटियर तैनात रहेंगे। यदि किसी वाहन में खराबी आती है तो उसे तुरंत हटाने के लिए क्रेन की व्यवस्था की गई है। सिरसा गेट चौक और अमलेश्वर क्षेत्र में भी क्रेन तैनात रखी जाएगी, ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने।

सभी डायवर्सन प्वाइंट पर रूट मैप और दिशा बताने वाले फ्लेक्स बोर्ड लगाए जाएंगे, जिससे नागरिकों को वैकल्पिक मार्गों का सही मार्गदर्शन मिल सके और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।


Read More : छत्तीसगढ़ सरकार ने रजत बंसल को नियुक्त किया जनसंपर्क आयुक्त, संवाद CEO की भी संभालेंगे जिम्मेदारी, आदेश जारी


Related Articles