Delhi Minimum Wages Rates Hike: मजदूरों को सरकार का एक और बड़ा तोहफा, सरकार ने मजदूरी में की बंपर बढ़ोतरी

Delhi Minimum Wages Rates Hike: मजदूरों को सरकार का एक और बड़ा तोहफा, सरकार ने मजदूरी में की बंपर बढ़ोतरी

नई दिल्लीः दिल्ली की रेखा सरकार ने श्रमिकों को एक बार फिर बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने अनस्किल्ड वर्कर, सैमीस्किल्ड और स्किल्ड वर्कर्स की मजदूरी में वृद्धि की है। सरकार ने 340 रुपये से लेकर 520 तक की बढ़ोतरी की है। नई दरों की बात करें तो इसमें कुशल, अर्ध कुशल और अकुशल श्रमिकों जैसे 6 वर्ग शामिल हैं, जिनकी न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई गई है। बढ़ी हुई दरें 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगी।

दिल्ली सरकार का कहना है कि न्यूनतम मजदूरी दरों में यह वृद्धि महंगाई को ध्यान में रखते हुए की गई है, जिससे श्रमिकों को आर्थिक राहत मिलेगी। वेतन में यह बढ़ोतरी केवल मुद्रास्फीति की दर को ही बेअसर नहीं करेगी बल्कि दिल्ली में काम करने वाले बड़ी संख्या में श्रमिकों को राहत देगी। दिल्ली सरकार ने 6 अलग-अलग तरह के श्रमिकों की मजदूरी दरों में इजाफा किया है। इनमें अकुशल, अर्ध कुशल और कुशल श्रमिक शामिल हैं।

मजदूरी दरों में इजाफे से श्रमिकों को कितना होगा फायदा
अकुशल मजदूरों को अभी तक 18066 रुपये मिलते थे। अब उन्हें 18456 रुपये मिलेंगे। यानी उनकी सैलरी में 390 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
अर्ध अकुशल मजदूरों को पहले 19929 रुपये मिलते थे। अब उन्हें 20371 रुपये मिलेंगे। इनकी सैलरी में 442 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
कुशल मजदूरों को अब तक 21917 रुपये मिलते थे। अब उनकी मजदूरी 22411 रुपये हो जाएगी। यानी इनके वेतन में 494 रुपये का इजाफा हुआ है।
जो श्रमिक मैट्रिक पास नहीं हैं, उन्हें पहले 19929 रुपये मिलते थे। अब उन्हें 20371 रुपये मिलेंगे।
जो मजदूर मैट्रिक पास हैं लेकिन ग्रेजुएट नहीं हैं, ऐसे मजदूरों को पहले 21917 रुपये मिलते थे। अब उन्हें 22411 रुपये मिलेंगे।
ग्रेजुएट या उससे ज्यादा पढ़े-लिखे श्रमिकों को अब तक 23836 रुपये मिलते थे। अब उन्हें 24356 रुपये मिलेंगे। इस तरह सभी श्रेणियों के मजदूरों की सैलरी में बढ़ोतरी की गई है।


Related Articles