पाटन की छात्रा आंचल वर्मा का ‘माय भारत अंतर-राज्यीय युवा आदान-प्रदान’ कार्यक्रम के लिए चयन, मुंबई में करेंगी छत्तीसगढ़ और दुर्ग जिले का प्रतिनिधित्व

पाटन की छात्रा आंचल वर्मा का ‘माय भारत अंतर-राज्यीय युवा आदान-प्रदान’ कार्यक्रम के लिए चयन, मुंबई में करेंगी छत्तीसगढ़ और दुर्ग जिले का प्रतिनिधित्व

My Bharat Yuva Adan Pradan Program पाटन। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित माय भारत के अंतर्गत आयोजित अंतर-राज्यीय युवा आदान-प्रदान एवं विनिमय कार्यक्रम के लिए दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंदर निवासी छात्रा आँचल वर्मा का चयन किया गया है। यह कार्यक्रम 12 से 16 मार्च तक मुंबई में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आँचल वर्मा छत्तीसगढ़ प्रदेश तथा दुर्ग जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

ग्राम पंदर की निवासी आँचल वर्मा ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर से अपनी पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में आगे की पढ़ाई जारी रखे हुए हैं। वे सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और फिलहाल ग्राम पंचायत पंदर में युवा पंच के रूप में कार्य कर रही हैं।

आँचल वर्मा के इस चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं। अंतर-राज्यीय युवा आदान-प्रदान एवं विनिमय कार्यक्रम का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक अनुभवों का आदान-प्रदान कर राष्ट्रीय एकता और आपसी समझ को बढ़ावा देना है।

Read More : छत्तीसगढ़ विधानसभा में उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित, मंत्री टंक राम वर्मा ने दी जानकारी


Related Articles