यूपी में परिजनों की लापरवाही का एक और नजारा देखने को मिला। इस बार की घटना फतेहपुर से सामने आई है। यहां मौसी की शादी में शामिल होने आया मासूम बच्चा खेलते-खेलते छत से नीचे गिर पड़ा गया। पड़ोसी के घर की दीवार से निकली सरिया बच्चे के पेट से आर-पार हो गई। साथ में खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो मोहल्ले वासी मौके पर पहुंचे। ग्लेंडर मशीन से सरिया काट बच्चे को निकाला गया। लेकिन पेट में करीब तीन फिट सरिया घुसा रहा। परिजन आनन-फानन में शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां से गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर किया गया है।
रामनगर मोहल्ला निवासी लड्डन शेख के बेटी साजिया की शादी 31 अक्टूबर को है। साजिया की शादी में शामिल होने के लिये उसकी बहन खुशनुमा पत्नी वकील अहमद निवासी मुराइनटोला सदर कोतवाली अपने पांच वर्षीय बच्चे जैन अहमद के साथ पहुंची थी। जैन अपने हमउम्र बच्चों के साथ छत पर खेल रहा था। बच्चे गुब्बारे से खेल रहे थे। एक गुब्बारा उड़ा जिसको पकड़ने के लिये जैन दौड़ा बिना दीवार की छत होने के चलते वह नीचे गिर पड़ा। पड़ोसी राजू सोनी के मकान के पीछे वाली दीवार में कुछ सरिया निकली हुई थी जैन सीधा पेट के बल सरिया में आ गिरा। सरिया आर पार हो गया।
Read More : अनोखा बकरी का बच्चा! जन्म के समय आठ पैर, तीन कान और दो कमर, गांव में मचा हड़कंप, देखने को उमड़ी भीड़
चीख पुकार मच गई। मोहल्ले के लोगों ने जल्दी से ग्लेंडर मशीन से सरिया काट बच्चे को निकाला। लेकिन सरिया आर-पार ही रही। सरिया सहित बच्चे को परिजन शहर एक अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक बता कानपुर ले जाने की सलाह दी। परिजन कानपुर के लिये रवाना हो गए थे। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल चले गए थे। जांच की जा रही है।
